बिहार में कड़ाके की ठंड, पारा 3.8 डिग्री तक लुढ़का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

बिहार में कड़ाके की ठंड, पारा 3.8 डिग्री तक लुढ़का

temperature-further-drops-in-bihar
पटना 5 जनवरी, बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। राज्य में पछुआ हवा ने जहां गलन बढ़ा दी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की हुई है। गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, भागलपुर का 4.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है, "अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के करीब सभी क्षेत्र रात ढलते ही कोहरे की चादर से ढंक जाएंगे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गलन बनी रहेगी।" पटना में गुरुवार के अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: