अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) । शुक्रवार की देर रात महरैल गांव हुए अग्निकांड में तीन मवेशी सहित एक घर जलकर स्वाहा हो गया। इस अग्निकांड में हजारो की सम्पति की भी जल कर राख हो जाने की खवर है। सूत्रों के मुताविक लाल झा के यहां बुधवार को मुंडन था। मुंडन के उपलक्ष्य में गुरुवार को भोज आदि की तैयारी हो रही थी। भोजन पकाने के क्रम में जिस घर में मवेशी बंधा था उसके पास जल रहे गैस लाइट में अचानक रिसाव हो गया। गैस रिसाव की वजह से देखते ही देखते पूरे घर मे आग लग गयी। वहां मौजूद लोग गैस सिलेंडर के फटने के भय से भागने लगे। देखते ही देखते घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। घर के अंदर बंधे मवेशी भाग नही सके। घर में बंधे दो छागर और एक गाय की झुलसकर मर गयी। इसके अलावे घर मे रखा और भी कई तरह के समान भी जल कर नष्ट हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार एवं अंचल अधिकारी विष्णुदेव सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। अंचल अधिकारी के प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को समुचित सहायता दी जायेगी।
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018
मधुबनी : अग्निकांड में तीन मवेशी सहित एक घर जलकर राख हो गया।
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें