दिसंबर तक व्यापार घाटा 46 प्रतिशत बढ़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जनवरी 2018

दिसंबर तक व्यापार घाटा 46 प्रतिशत बढ़ा

trade-deficit-up-46-percent-by-december
नयी दिल्ली 15 जनवरी, कच्चा तेल और सोने का आयात बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में दिसंबर तक देश का व्यापार घाटा 46.44 प्रतिशत बढ़कर 11,485.71 करोड़ डॉलर पर पहुँच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में व्यापार घाटा 7,843.22 करोड़ डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर के दौरान आयात 21.76 प्रतिशत और निर्यात 12.05 प्रतिशत बढ़ा है। निर्यात की तुलना में आयात ज्यादा बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में आयात 27,789.93 करोड़ डॉलर रहा था जो बढ़कर 33,836.96 करोड़ डॉलर पर पहुँच गया। इस अवधि में निर्यात 19,946.71 करोड़ डॉलर से बढ़कर 22,351.26 करोड़ डॉलर रहा। अप्रैल से दिसंबर के बीच के कच्चा तेल आयात 6,131.97 करोड़ डॉलर से 24.18 फीसदी बढ़कर 7,614.89 करोड़ डॉलर पर पहुँच गया। कुल आयात में इसकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: