भाजपा विधायक कल्याण सिंह का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

भाजपा विधायक कल्याण सिंह का निधन

जयपुर 21 फरवरी, राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: