मधुबनी : कांग्रेस विधान पार्षद ने अपने पिता के नाम पर किया शिव स्थापना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

मधुबनी : कांग्रेस विधान पार्षद ने अपने पिता के नाम पर किया शिव स्थापना

congress-mlc-dilip-chaudhri-father-shiv-temple
मधुबनी (लाइव आर्यावर्त डेस्क) 14 फ़रवरी , पूर्व विधान पार्षद स्व. नीलाम्बर मिश्र के पुत्र और कांग्रेसी विधानपार्षद दिलीप चौधरी ने अपने पैत्रिक गाँव बसैठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बसैठ दुर्गा मंदिर परिसर नव निर्मित मंदिर में निलाम्बरेश्वर नाथ महादेव प्रतिष्ठापित किया गया। विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ सीमा चौधरी यजमान के रूप में अपनी भागदारी निभाये। इस अवसर पर सूबे के मंत्री कपिलदेव कामत, पूर्व मंत्री अशोक कुमार चौधरी, दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति कुलपति, पूर्व कुलपति सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। महा शिवरात्रि के दिन स्थापित किये गए इस शिवलिंग की चर्चा दूर दूर तक हो रही है और सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अपने पिता के नाम के साथ मंदिर स्थापना विधान पार्षद के कार्यों के प्रतिकूल तो नहीं, विरोधियों में हास्य भी कि "हर हर मोदी" का विरोध करने वाले पिता के नाम पर शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में अशोक चौधरी, कपिलदेव कामत के साथ दिलीप चौधरी की उपस्थिति भी राजनीतिक गलियारे में मायने रखती है, कयासों की माने तो अशोक चौधरी और दिलीप चौधरी जदयू में शामिल होना चाहते हैं मगर नितीश की हामी इन नामों पर बन नहीं रही, फिलहाल ये त्रिमूर्ति चर्चा में है !

कोई टिप्पणी नहीं: