नयी दिल्ली, 11 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिंदुत्व विचारधारा के प्रतीक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर वंचित तबके के प्रति उनकी सेवा भावना को याद करते हुए कहा कि उनका कार्य हमें निरंतर प्रेरणा देता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। गरीब, वंचितों एवं हमारे गांवों में उनकी सेवा की प्रतिबद्धता निरंतर हमें प्रेरणा देती रही है।’’ उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के शीर्ष नेताओं में से एक थे। उन्होंने ‘‘अंत्योदय’’ या कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत का प्रस्ताव दिया था। 25 सितंबर, 1916 को जन्मे उपाध्याय का 11 फरवरी, 1968 को निधन हो गया।
रविवार, 11 फ़रवरी 2018
गरीबों की सेवा के लिये दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती है : प्रधानमंत्री
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें