जम्मू एवं कश्मीर : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 मार्च 2018

जम्मू एवं कश्मीर : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

pakistan-violates-ceasefire-on-line-of-control
जम्मू 28 मार्च, जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार रात पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के खरी कर्मरा इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।अधिकारी के अनुसार, "पाकिस्तान ने मंगलवार रात 8.30 बजे गोलीबारी शुरू की जो लगभग आधे घंटे तक जारी रही। भारतीय सेना ने इसका दृढ़तापूर्वक जवाब दिया।" सीमा पर 10 दिनों की शांति के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। वहीं, इससे पहले 18 मार्च को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के आवासीय इलाके में पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी व अन्य दो लोग घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: