बलात्कार का फरार आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

बलात्कार का फरार आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार

rapist-arrested-after-14-years
जम्मू, 30 मार्च, जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में14 साल से फरार बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की शिनाख्त अब्दुल गनी के तौर पर हुई है। वह धारा का रहने वाला है। उसके खिलाफ रणबीर दंड संहिता की धारा376 ( बलात्कार), 452 ( बिना अधिकार घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने मोहम्मद सलीम उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया है। वह डोडा के भारत गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ रणबीर दंड संहिता की धारा188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: