प्रसार भारती के कर्मचारियों का फंड नहीं रोका गया : केन्द्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

प्रसार भारती के कर्मचारियों का फंड नहीं रोका गया : केन्द्र

rumor-to-stop-fund-for-prasar-bharti
नयी दिल्ली 02 मार्च, केन्द्र ने मीडिया में आयी उस खबर की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती के फंड को रोका है।  सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के कर्मचारियों को दिये जाने वाले वेतन को नहीं रोका गया है और इस तरह की खबरें जनता की नजरों में सरकार की छवि को खराब करने के इरादे से उछाली जाती हैं। मंत्रालय ने एक बयान जारी करके मीडिया में आयी उस खबर को अपमानजनक एवं अशोभनीय करार दिया जिसमें कहा गया है कि प्रसार भारती और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बीच कथित अनबन के कारण फंड को रोका गया है। मंत्रालय ने न्यूज वेबसाइट ‘दि वायर’ समेत मीडिया के कुछ सेक्शन में आयी रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में कहा,“ यह खबर गलत इरादे से दी गयी है, जो आधी-अधूरी सूचना पर आधारित है और इसका मकसद सरकार की छवि को खराब करना है।” प्रसार भारती एक स्वायत्त इकाई है जिसके अंतर्गत दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो काम करता है लेकिन इसका फंड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देता है।

कोई टिप्पणी नहीं: