युवा पीढ़ी को विरासत में ‘‘विभाजनों, युद्धों से पीड़ित दुनिया’’ मिलने से शर्मिंदा हूं : पोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 मार्च 2018

युवा पीढ़ी को विरासत में ‘‘विभाजनों, युद्धों से पीड़ित दुनिया’’ मिलने से शर्मिंदा हूं : पोप

sad-for-people-pope
रोम, 31 मार्च, पोप फ्रांसिस ने आज कहा कि वह‘‘ शर्मिंदा’’ है कि युवा पीढ़ी को विरासत में ऐसी दुनिया मिलेगी जो‘‘ विभाजनों और युद्धों से पीड़ित है।’’  गुड फ्राइडे के मौके पर रोम में ईसाईयों के धर्मगुरू ने कहा कि दुनिया अहंकार से बर्बाद हो गई है जिसमें युवा, बीमार और बुजुर्ग लोग उपेक्षित हो गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब20,000 लोग हाथों में मोमबत्तियां लिए धार्मिक अनुष्ठान के लिए रोम के कोलोसियम के आसपास एकत्रित हुए। आतंकवाद विरोधी गिरफ्तारियों के बाद इटली की राजधानी रोम में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इटली के गृह मंत्री मार्को मिन्निती ने इस सप्ताह देश में हमले के खतरे की चेतावनी दी है। रोम में सुरक्षा के लिए करीब 10,000 अधिकारी तैनात किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: