सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, शिमला से नई दिल्ली लाई गईं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, शिमला से नई दिल्ली लाई गईं

sonia-unwell
शिमला 23 मार्च,  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें शिमला से नई दिल्ली ले जाया गया। वह यहां बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ थीं। उन्हें गुरुवार रात विशेष विमान से पहले शिमला से चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद वहां से नई दिल्ली ले जाया गया।"सोनिया गांधी ने शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जांच कराने से इनकार कर दिया और चंडीगढ़ ले जाने पर जोर दिया, जिसके बाद उन्हें गुरुवार रात चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद नई दिल्ली ले जाया गया।" सोनिया गांधी और उनकी बेटी ओबेरॉय ग्रुप के लग्जरी रिसॉर्ट वाइल्डफ्लॉवर हॉल में ठहरी थीं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद भी सोनिया गांधी के साथ शिमला से चंडीगढ़ गए। चंद ने आईएएनएस को बताया, "उनकी हालत स्थिर है।" सोनिया गांधी और उनका परिवार बुधवार को यहां पहुंचा था और चाराबरा का दौरा किया था, जहां प्रियंका वाड्रा के कॉटेज का निर्माण कार्य चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: