पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

कोलकाता, 23 मार्च, पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। संसद के ऊपरी सदन में द्विवार्षिक चुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों को नामांकित किया है, जिनमें निवर्तमान सदस्य नदिमुल हक और पहली बार नामांकित सुभाशीष चक्रबर्ती, अबीर बिस्वास और शांतनू सेन हैं। तृणमूल ने कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के प्रति भी समर्थन जताया है। तृणमूल कांग्रेस की रणनीतिक के मुताबिक, उनके चार उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होने के बाद पार्टी अपने अतिरिक्त वोट सिंघवी को वोट देगी। माकपा के वरिष्ठ नेता रबिन देब भी मैदान में हैं। उन्हें वाममोर्चे का समर्थन प्राप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं: