धोनी, शारदा सिन्हा सहित 39 हस्तियां पद्म अलंकरण से विभूषित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

धोनी, शारदा सिन्हा सहित 39 हस्तियां पद्म अलंकरण से विभूषित

39-people-including-dhoni-sharda-sinha-honored-with-padma-decoration
नयी दिल्ली 02 अप्रैल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी, बिलियर्ड खिलाड़ी पंकज आडवाणी, बॉलीवुड अभिनेता मनोज नवनीत जोशी और कलाकार लक्ष्मण पई सहित विभिन्न क्षेत्रों की 39 महान हस्तियों को आज पद्म अलंकरणों से विभूषित किया।  राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित एक रंगारंग समारोह में श्री कोविंद ने धोनी, आडवाणी, लक्ष्मण पई, मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा तथा भारत में रूस के राजदूत रहे अलेक्जांद्र कदाकिन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से अलंकृत किया। पद्म अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में आज 38 हस्तियों को पद्मश्री अलंकरण से अलंकृत किया गया। चार हस्तियां अनुपस्थित रहीं। पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित हस्तियों में मलेशियाई शास्त्रीय नर्तक दातुक रामली इब्राहिम, कम्बोडिया के युवा नेता हुन मेनी, भारतीय भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जापान निवासी टोमियो मिजोकामी, सार्वजनिक मामलों के लिए म्यांमार के थांत मिंट यू, ब्रुनेई के सामाजिक कार्यकर्ता मलाई हाजी अब्दुल्ला बिन हाजी और नेत्ररोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नेपाल सांदुक रुईत शामिल हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी समारोह में शामिल हुईं। इंडियन टेरिटोरियल आर्मी की पोशाक में राष्ट्रपति भवन पहुंचे धोनी जब पद्म अलंकरण के लिए राष्ट्रपति के समीप पहुंचे तो दरबार हॉल में देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: