
नई दिल्ली 9 अप्रैल, दिल्ली की एक जूता फैक्टरी में सोमवार को लगी आग में चार मजदूरों की मौत हो गई।दिल्ली दमकल सेवा अधिकारी ने कहा कि आग सुल्तानपुरी के राजा पार्क कारखाने में सुबह 6.35 के करीब लगी। आग लगने के दौरान कारखाने के अंदर दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा, "चार मजदूर कारखाने के अंदर फंस गए थे, उनकी दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।" अधिकारी ने कहा, "आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सुबह 9.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें