कपिल मिश्रा को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

कपिल मिश्रा को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया

kapil-mishra-fire-to-assembly
नई दिल्ली, 5 अप्रैल,आम आदमी पा र्टी (आप) के बागी विधायक कपिल मिश्रा द्वारा गुरुवार के एजेंडा में चर्चा के लिए चयनित विषयों में से एक विषय को हटाने की मांग करने के कारण सदन से बाहर कर दिया गया। गुरुवार को सदन के शुरू होते ही मिश्रा ने 'रामनवमी कार्यक्रम के दौरान सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश' विषय को हटाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा उनकी मांग खारिज करने पर मिश्रा ने एजेंडा लिखे पत्र को फाड़ दिया। इसके बाद उन्हें मार्शल के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: