जमशेदपुर : लीज नवीकरण सरकारी लॉलीपॉप : रामदास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

जमशेदपुर : लीज नवीकरण सरकारी लॉलीपॉप : रामदास

lease-renue-lolypop-ramdas
आर्यावर्त डेस्क ,जमशेदपुर ,4 अप्रैल,2018, झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास द्वारा जमशेदपुर के 86 बस्तियों को लीज नवीकरण किये जाने की घोषणा का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया है. झामुमो द्वारा इस सन्दर्भ में बिरसानगर में आयोजित लीज नवीनीकरण विरोध सभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने इसे सरकारी लॉलीपॉप की संज्ञा दी. घाटशिला से झामुमो के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने लीज नवीकरण को एक धोखा करार देते हुए कहा कि जमशेदपुर के 86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक़ से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने लीज नवीकरण के नाम पर रघुबर दास द्वारा जमशेदपुर बस्तीवासियों को छले जाने की बात कही. सभा को झारखंड विकास मोर्चा के सचिव अभय सिंह,कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे ,पूर्व सांसद सुमन महतो आदि ने भी सम्बोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं: