भाजपा की महिला नेता तानाशाह के डर से मौन हैं : सुष्मिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

भाजपा की महिला नेता तानाशाह के डर से मौन हैं : सुष्मिता

modi-fear-women-in-bjp-silent-sushmita-dev
नयी दिल्ली , 13 अप्रैल, कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामलों पर “ तानाशाह के डर के कारण ” मौन हैं।  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पार्टी की प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने यह टिप्पणी करके कि दोनों घटनाओं को “ चुनिंदा ” तरीके से उठाया जा रहा है , “ राष्ट्र को अपमानित ” किया है।  सुष्मिता ने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति इस तरह का जुर्म करने से पहले महिला से उसका धर्म नहीं पूछता है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कल आधी रात को निकाले गए कैंडल मार्च का मकसद भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मुद्दे को उठाना था और यह सिर्फ कठुआ और उन्नाव मामले तक सीमित नहीं था। उन्होंने कहा , “ यह शर्म की बात है कि भाजपा की महिला सांसद तानाशाह के डर के कारण चुप हैं। ”  लेखी के बयान पर सुष्मिता ने कहा , “ मैं उनके बयान की निंदा करती हूं। उनका यह बयान इस राष्ट्र और इसकी महिलाओं के लिए शर्म की बात है। ” 

कोई टिप्पणी नहीं: