नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला का निधन

nelson-mandela-s-wife-winnie-mandela-passes-away
जोहानसबर्ग 02 अप्रैल, दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति दिवंगत नेल्सन मंडेला की पत्नी और रंगभेद-विरोधी अभियान में अग्रणी रही विनी मादिकिजेला मंडेला का आज 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निजी सहायक जोदवा जवाने ने यह जानकारी दी। मंडेला परिवार की प्रवक्ता विक्टर दलामिनी ने अपने बयान में कहा, “विनी मंडेला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह वर्ष की शुरुआत से ही अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने आज दोपहर अपने परिवारजनों के बीच आखिरी सांस ली।” विनी मंडेला का जन्म 1936 में हुआ था और 1958 में उनका विवाह नेल्सन मंडेला से हुआ। जब नेल्सन मंडेला को रॉबन द्वीप पर निर्वासित कर दिया गया , तब उन्होंने ही रंगभेद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका की सरकार में मंत्री के पद पर भी रही। दक्षिण अफ्रीका में उनको राष्ट्रमाता का दर्जा हासिल था।

कोई टिप्पणी नहीं: