लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

parliament-adjourned-till-sine-die
नई दिल्ली 6 अप्रैल, लोकसभा शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र आज समाप्त हो चुका है जिसका आधा भाग हंगामे की भेंट चढ़ गया।सदन जैसे ही शुरू हुआ अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के सांसद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के समक्ष खड़े होकर कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग करते हुए विरोध करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों से अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, जिससे की विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पेश किया जा सके। लेकिन, सदस्यों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: