जमशेदपुर : सरयू ने सुनी मानगो वासियों की समस्याएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

जमशेदपुर : सरयू ने सुनी मानगो वासियों की समस्याएं

saryu-rai-meet-people
आर्यावर्त डेस्क,जमशेदपुर,4 अप्रैल,2018,  भाजपा महिला मोर्चा आजाद नगर द्वारा मानगो जवाहर नगर रोड न.६ में जन समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया.मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को आश्वस्त किया कि वह किसी भी तरह की समस्याओं को लेकर सीधे उनसे, उनके प्रतिनिधि या फिर स्थानीय भाजपा  मंडल अध्यक्षों से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकते हैं,ताकि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके. इस अवसर पर आजाद नगर व मानगो के काफी संख्या में स्थानीय वासी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: