जन्म दिन पर रूद्राक्ष के 75 पौधे सप्रेम भेट से गदगद सुमित्रा महाजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

जन्म दिन पर रूद्राक्ष के 75 पौधे सप्रेम भेट से गदगद सुमित्रा महाजन

sumitra-mahajan-get-plant-on-birthday
उत्तराखंड. भारतीय लोकसभा की अध्यक्ष  सुमित्रा महाजन जी के  75 वें जन्म दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने आशीर्वाद स्वरूप  रुद्राक्ष का पौधा दिया  एवं परमार्थ ऋषिकुमारों ने रुद्राक्ष के 75 पौधे भेट किये । परमार्थ निकेतन में भारत की लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी का 75 वां जन्म दिवस परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध दिव्य गंगा आरती में मनाया गया परमार्थ के  परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज जी ने रुद्राक्ष की माला एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप दिया  साथ  ही पूज्य स्वामी जी ने कहा लोकसभा की अध्यक्ष  सुमित्रा महाजन जी के 75 वे जन्मदिवस पर सम्मान वन में 75 रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे |  लोकसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी ने अपने संबोघन में कहा की गंगा तट में जो मेरा जन्मदिन मनाया गया वो मेरा अब तक का सब से अच्छा जन्मदिन है, जन्मदिन मनाने का जो तरीका पूज्य स्वामी जी ने बताया है । वो सच में बहुत ही अद्भुत है,और मैं सब को यही कहूंगी कि अपना जन्मदिन  वृक्षारोपण कर के मनाये।

कोई टिप्पणी नहीं: