आस्था यादव को मिला आलोक तोमर स्मृति स्वर्ण पदक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 मई 2018

आस्था यादव को मिला आलोक तोमर स्मृति स्वर्ण पदक

asthaa-got-alok-tomar-gold-medalलखनऊ (आर्यावर्त डेस्क) 24 मई, वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर की याद में स्थापित स्वर्ण पदक इस बार आस्था यादव को प्रदान किया गया। चतुर्थ दीक्षांत समारोह डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में हुआ। आलोक तोमर स्मृति स्वर्ण पदक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। आस्था यादव ने एम. ए. हिंदी में प्रथम स्थान पाया है। विश्वविद्यालय हर साल यह स्वर्ण पदक अपने एम.ए. टॉपर को देता है। समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ दिवंगत आलोक तोमर की धर्मपत्नी सुप्रिया रॉय तोमर भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: