नयी दिल्ली , 31 मई, उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि यह मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि अब तक लोग पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प कौन है लेकिन परिणाम बताता है कि वे अब उन्हें हटाना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ आज का परिणाम दर्शाता है कि मोदी सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। अब तक लोग पूछ रहे थे कि विकल्प क्या है। आज लोग कह रहे हैं कि मोदी जी एक विकल्प नहीं हैं। पहले उन्हें हटाओ। ’’ भाजपा को उत्तर प्रदेश में कैराना और महाराष्ट्र में भंडारा - गोंडिया लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हालांकि , पार्टी महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा सीट जीतने में सफल रही।
गुरुवार, 31 मई 2018
मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है उपचुनाव परिणाम : केजरीवाल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें