कांग्रेस के नाम बदलने का वक्त : शिवराज चौहान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 मई 2018

कांग्रेस के नाम बदलने का वक्त : शिवराज चौहान

congress-should-change-name-shivraj-chauhan
भोपाल, 15 मई, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर बढ़ते देखकर उत्साहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए। शिवराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, 'कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए।' ज्ञात हो कि कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक की सत्ता निकलती नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब अर्थात तीन राज्यों में ही सिमट कर रह जाएगी। इसी के आधार पर शिवराज ने ट्वीट किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: