मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 28 मई, मधुबनी के एक दैनिक के जिला संवाददाता श्री श्याम सुन्दर झा की आज सर्पदंश से मौत हो गई. बीते रात ही उन्हें घर में ही सांप ने काटा था, इलाज के लिये मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ प्राथमिक चिकित्सा के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. दिवंगत झा मधुबनी के रशीदपुर के रहने वाले थे जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ. दुःख की इस घडी में मधुबनी जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने पत्रकार परिवार को आपदा राहत सहायता देने की गुहार डीएम से लगाईं और जिला पदाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा राहत कोष से बीस हजार का तत्काल सहायता का भुगतान कराया. यूनियन के अध्यक्ष अमरनाथ आनंद के नेतृत्व में पत्रकारों ने दिवंगत झा के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. शोक व्यक्त करने वालों में जिले के सभी वर्ग के लोग शामिल रहे.
सोमवार, 28 मई 2018
मधुबनी : सर्पदंश से पत्रकार की हुई मौत
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें