दक्षिणपश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 मई 2018

दक्षिणपश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचेगा

monsoon-will-reach-kerala-at-29-may
नयी दिल्ली , 18 मई, दक्षिण पश्चिम मानसून के सामान्य तय समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल में दस्तक देने की उम्मीद है।  भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि मानसून की शुरूआत के लिए अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 मई से स्थितियां अनुकूल हैं।  भारतीय मौसम विभाग ने कहा , ‘‘ दक्षिण पश्विम मानसून के केरल के ऊपर 29 मई को दस्तक देने की उम्मीद है और इसमें चार दिन की प्लस या माइनस की माडल त्रुटि हो सकती है। ’’  भारतीय मौसम विभाग ने वर्षा मौसम के लिए पिछले महीने जारी अपने पहले पूर्वानुमान में सामान्य मानसून होने का अनुमान जताया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: