मधुबनी : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अब दिखने लगे वार्ड में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 मई 2018

मधुबनी : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अब दिखने लगे वार्ड में

saat-nishchay-yojna-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के शिवा पंचायत में वार्ड संख्या दस में बुधवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का पी सी सी निर्माण किया गया जिस  का उद्घाटन उप प्रमुख मोतीउर्रहमान ने किया। उप प्रमुख ने  बताया की बहुत जल्द शहर की भांति गांव और टोले में  भी चकाचक दिखेंगे। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव से हो रही परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ साथ आवागवन भी आसान हो सकेगा। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना  के सड़क की लंबाई 500 सौ फीट है चौड़ाई 8 फीट 9 लाख 71 हजार  8 सौ की लागत से वार्ड संख्या दस में वार्ड अध्यक्ष मोo मुस्ताक एवं वार्ड सचिव मोo शफीक के द्वारा पी सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे गांव में खुशी की माहौल छाई हुई है। मौके पर मौजूद लोग राजेंद्र राय , रामविलास साफी, हरिलाल राय आदि ने मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: