यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए एकजुट हो रहीं महिला पत्रकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 मई 2018

यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए एकजुट हो रहीं महिला पत्रकार

women-journalist-unite-for-sexual-hrasement
तोक्यो , 15 मई, जापान में महिला पत्रकारों ने आज कहा कि मीडिया में यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए वह एकजुट हो रही हैं। आशी शिमबन के साथ काम कर चुकी फ्रीलांसर योशिको हयाशी ने कहा कि उत्पीड़न और खराब बर्ताव को सामने लाने के लिए कुल 85 महिला पत्रकार एकजुट हुई हैं और उन्होंने वुमन इन मीडिया नेटवर्क जापान संगठन बनाया है।  समूह की स्थापना पर उन्होंने एक वक्तव्य पढ़ा जिसके मुताबिक , ‘‘ दुर्भाग्य से महिलाओं के प्रति भेदभाव और यौन उत्पीड़न अब भी जारी है। शर्मिंदगी के डर से कई महिला पत्रकारों को आवाज उठाने में कठिनाई महसूस होती है। ’’  यह मुद्दा तब सुर्खियों में आया था जब वित्त मंत्रालय ने यह स्वीकार किया था कि उसके एक शीर्ष नौकरशाह ने एक महिला पत्रकार का उत्पीड़न किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: