कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 मई 2018

कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

yedurappa-bjp--leader-in-karnatak
बेंगलुरू, 16 मई, कर्नाटक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बी.एस. येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया। पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने यह कहा। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।" राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है। कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है। चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: