दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 27 जून 2018

दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार

canadian-raped-in-delhi
नयी दिल्ली , 27 जनवरी,  दिल्ली में कनाडा की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी से पीड़िता की मुलाकात दक्षिण दिल्ली के हौज खास स्थित एक पब में हुई थी।  पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक महिला का परिचित था , दोनों की मुलाकात हौज खास स्थित एक पब में हुई थी। महिला कल रात वहां अपने दोस्तों के साथ गई थी। पुलिस के अनुसार महिला अभिषेक के निमंत्रण पर उसके घर गई जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि एम्स पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में लिखित शिकायत दी।  उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: