बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा में देरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जून 2018

बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा में देरी

delay-in-amarnath-pilgrim-for-rain
श्रीनगर , 28 जून, कश्मीर में आज हो रही भारी बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा की शुरूआत में देरी हो रही है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण पहलगाम या बालटाल किसी भी आधार शिविर से यात्रा शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होने और रास्ता सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा प्रारंभ होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 3,000 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना होकर कल शाम कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि पहले जत्थे में से 1,904 लोग पारंपरिक पहलगाम के रास्ते जबकि बाकि लोग (1,091) बालटाल के रास्ते हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए जाएंगे। जत्थे में 2,334 पुरूष , 520 महिलाएं , 21 बच्चे और 120 साधू हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: