कश्मीर में ग्रेनेड हमलों में 15 नागरिक, आठ सुरक्षाकर्मी घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 जून 2018

कश्मीर में ग्रेनेड हमलों में 15 नागरिक, आठ सुरक्षाकर्मी घायल

grenade-attack-in-kashmir
श्रीनगर , चार जून, जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में आतंकवादियों के दो ग्रेनेड हमलों में आज आठ सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 23 लोग घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के एक व्यस्त बाजार में ग्रेनेड हमले में चार पुलिसकर्मी और 12 नागरिक घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य हमले में शाम को पुलवामा जिले में तहाब चौक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर एक ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के चार जवान और तीन नागरिक घायल हो गये। गौरतलब है कि गत गुरूवार से घाटी में लगभग 12 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: