बिहार में इफ्तार पार्टी में कई चेहरे एक दूसरे के खेमे में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 जून 2018

बिहार में इफ्तार पार्टी में कई चेहरे एक दूसरे के खेमे में

iftar-politics-in-biharपटना 13 जून, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आज आयोजित इफ्तार पार्टी में कई चेहरे एक दूसरे के खेमे में जहां नजर आयें वहीं राजग में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के शामिल नहीं होने से सियासत एक बार फिर गरमा गयी है। जदयू की ओर से राजधानी पटना के हज भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्री शामिल हुए। वहीं, महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के बक्सर जिले के राजपुर से विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और बरबीघा से विधायक सुदर्शन कुमार के शामिल होने से सभी की नजरे इन दोनों नेताओं पर टिकी रही।

जदयू की इस इफ्तार पार्टी में राजग के घटक रालोसपा के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री कुशवाहा के नहीं आने से उनके राजग में बने रहने को लेकर एक बार फिर अटकलें लगने लगी है। हालांकि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भूदेव चौधरी इफ्तार में शामिल हुए। श्री कुशवाहा के शामिल नहीं होने को लेकर पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण नहीं आ सकें।  श्री कुशवाहा इससे पूर्व भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। इसी तरह लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के इफ्तार पार्टी में भी श्री कुशवाहा नहीं गये थे। वहीं रालोसपा की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में श्री कुशवाहा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय शामिल हुए जबकि जदयू और लोजपा के कोई भी वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं थे। 

दूसरी ओर, राजद की ओर से विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ,राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और तेज प्रताप यादव , कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी के साथ ही राजद और कांग्रेस के बड़ी संख्या में विधायकों ने भाग लिया। राजद के इफ्तार में मुख्य आकर्षण का केन्द्र पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा रहें। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उनका पारिवारिक संबंध है और इसी को लेकर वह आये हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव और उनके परिवार के लोग बहुत ही अच्छे और संस्कारी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: