ममता ने मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाने वालों की आलोचना की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 16 जून 2018

ममता ने मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाने वालों की आलोचना की

mamtaa-criticise-muslim-favour
कोलकाता, 16 जून,  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि जो उनपर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं वे न तो हिंदू के हितैषी हैं और न मुसलमानों के। ममता बनर्जी ने इंदिरा गांधी सरणि (जिसे पहले रेड रोड कहा जाता था) पर ईद-उल-फितर समागम को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ लोग मेरे ऊपर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं। मैं उनसे पूछती हूं कि क्या हिंदुओं से प्रेम करने का मतलब मुस्लिम से नफरत करना है।" बनर्जी ने कहा कि वह सभी समुदायों और धर्मो का सम्मान करती हैं और उनसे प्रेम करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि पंथ, भाषा और जाति का विभेद किए बगैर भारत सबका है।

कोई टिप्पणी नहीं: