फ्रेंच ओपन : थीम को हराकर नडाल बने चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जून 2018

फ्रेंच ओपन : थीम को हराकर नडाल बने चैंपियन

nadal-won-11th-french-open
पेरिस, 10 जून, वल्र्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।   नडाल का यह 11वां फ्रेंच ओपन खिताब है। टॉप सीड नडाल ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थीम को 6-4, 6-3, 6-2 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने दो घंटे 42 मिनट में यह मुकाबला जीता। रोलां गैरो पर नडाल ने दूसरी बार थीम को हराया है। उन्होंने पिछले साल सेमीफाइनल में थीम को मात दी थी। इस जीत के साथ ही नडाल ने फ्रेंच ओपन में अपना अपराजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं: