बिहार : आवाम ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया - भाकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 जून 2018

बिहार : आवाम ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया - भाकपा

nation-refuse-bjp-said-cpi
पटना 01 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार राज्य परिषद के सचिव सत्य नारायण सिंह ने आज यहां प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 4 लोकसभा  और 10 विधान सभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव में मतदाताओं ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने जनता को बधाई दी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव श्री सिंह ने कहा है कि विधान सभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एक तथा लोकसभा की चार सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भी भाजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। बिहार के जोकीहाट विधान सभा सीट में सत्तारूढ़ जदूय-भाजपा गठबंधन के प्रत्याषी को राजद प्रत्याषी ने 41 हजार से भी अधिक मतों से हराया है। उन्होंने कहा है कि उपचुनाव का नतीजा बताता है कि भाजपा की श्रमिक, गरीब, दलित विरोधी एवं राष्ट्र की एकता अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली नीति को जनता ने ठुकरा दिया है। भाजपा का पतन शुरू हो गया है और वह लगातार नीचे की ओर जा रही है। भाकपा राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ लोगों ने अपने आक्रोष का इजहार किया है। महाराष्ट्र की पालधर लोकसभा सीट भाजपा बड़ी मुष्किल से जीत पायी। जोकीहाट में राजग की करारी हार हुई है। चुनावी नतीजे साफ बात रहे हैं कि विपक्ष एकजुट होकर मुकाबला करेगा तो भाजपा का सफाया अवष्यंभावी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: