सर्जिकल स्ट्राइक से कोई जमीनी बदलाव नहीं हुआ : उमर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जून 2018

सर्जिकल स्ट्राइक से कोई जमीनी बदलाव नहीं हुआ : उमर

no-change-by-sergical-strike-omar
श्रीनगर, 28 जून, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर की गई सर्जिकल स्ट्राइक से जमीन पर कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है। 26 सितंबर, 2016 को हुई स्ट्राइक के हाल में जारी किए गए वीडियो फूटेज सामने आने के बाद शुरू हुई बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर ने ट्वीट किया, "सर्जिकल स्ट्राइक हुई या नहीं, इसपर बहस से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए कि इस स्ट्राइक से जमीन पर क्या बदलाव हुआ है।"

कोई टिप्पणी नहीं: