जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 18 जून 2018

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

two-militant-killed-in-jammu
श्रीनगर , 18 जून,  जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर हो गये।  सेना ने बताया कि राज्य में संघर्षविराम को आगे नहीं बढ़ाने के केंद्र के फैसले के एक दिन बाद यह अभियान किया गया।  सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह आतंकवाद - रोधी अभियान शुरू किया।  उन्होंने बताया कि अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है , हालांकि अभियान अब भी जारी है।  बहरहाल मारे गये आतंकवादियों की पहचान एवं किस समूह से वे संबद्ध थे , इसकी जानकारी जुटायी जा रही है।  सुरक्षा बलों ने राज्य की राजधानी श्रीनगर सहित समूची घाटी के अलग - अलग स्थानों में जांच अवरोधकों को लगाने में सक्रियता दिखायी।  पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रवेश करने वाले वाहनों की औचक जांच कर रही हैं।  रमजान के महीने में सुरक्षा पर हमलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने वाले अभियानों और वाहनों की जांच में तेजी आयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: