दिल्ली में अगस्त से घर पर ही मिलेंगी 100 सेवाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 जुलाई 2018

दिल्ली में अगस्त से घर पर ही मिलेंगी 100 सेवाएं

100-service-at-home-in-delhi
नई दिल्ली, 3 जुलाई, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली सरकार के कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में 100 सेवाएं घर पर ही मुहैया कराने का फैसला कर इसकी निविदाएं आवंटित कर दी गईं। यह प्रक्रिया अगस्त के अंत से शुरू होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक के बाद कहा कि इससे पहले मंत्रिमंडल ने घर पर ही 40 सेवाएं मुहैया कराने का फैसला किया था, इसके बाद मंगलवार को इस सूची में 30 और जनसेवाएं जोड़ दी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम शुरू होने के एक महीने के अंदर 30 सेवाओं को और जोड़ा जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि तीन साल के लिए इसकी निविदा वीएफएस ग्लोबल सर्विसेज को दी गई है। सेवाएं अगस्त से अंत से मिलनी शुरू हो जाएंगी। जोड़ी गईं तीस सुविधाओं में पानी/सीवर के नए कनेक्शन, दिल्ली परिवार लाभ योजना, नमूना आर.सी. प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: