दिल्ली में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 1 जुलाई 2018

दिल्ली में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले

11-found-dead-in-delhi
नयी दिल्ली , एक जुलाई, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में आज सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में सात महिलाओं सहित एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गये।  पुलिस ने बताया कि दस लोग फंदे से लटके मिले। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुयी थी जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। दो मृतक नाबालिग हैं।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक , एक पड़ोसी ने सबसे पहले उन्हें सूचना दी कि छह से सात लोगों ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन जब घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार प्लाईवुड का व्यापार करता था और वे करीब 20 सालों से इलाके में रहते थे। पुलिस ने बताया कि वे सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने घटना में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: