अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना हुए 782 श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना हुए 782 श्रद्धालु

782-pilgrim-depart-to-amarnath
जम्मू, 27 जुलाई, अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिये आज 782 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ। साठ दिवसीय यात्रा की शुरुआत 28 जून से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल के रास्ते शुरू हुई थी। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुफा में कल तक कुल 2.49 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। पिछले सप्ताह यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त गिरावट आयी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ और दिन के आखिर तक इन सभी के पहलगाम के नुनवां और बालटाल आधार शिविर पहुंचने की संभावना है। यात्रा 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार के दिन खत्म होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: