मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 23, जुलाई ,: जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय,मधुबनी में परिवादकत्र्ता को भारत-नेपाल सीमान्तर सड़क परियोजना में ली जा रही भूमि के मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। परिवादकत्र्ता श्री मदन लाल साह,ग्राम-नरही,अंचल-लौकही का परिवाद पत्र भारत-नेपाल सीमांतर सड़क परियोजना में ली जा रही भूमि का मुआवजा भुगतान से संबंधित परिवाद दायर किया गया था। परिवादकत्र्ता श्री मदन लाल साह द्वारा पूर्व में मौजा-अंधरामठ,खेसरा सं0 3451 का मुआवजा भुगतान पर रोक लगाने से संबंधित था।इस संबंध में अमीन से जांच कराई गई। उनके द्वारा भी प्रतिवेदित किया गया कि भूमि विवादित है,जिस कारण मुआवजा की राशि प्राधिकार न्यायालय,दरभंगा में जमा कर दी गयी। मौजा-धरहरा में खेसरा सं0-2472 एवं 2473 का मुआवजा भुगतान से संबंधित परिवाद पत्र दायर किया गया। खेसरा सं. 2472 में कुल 09 डिसमिल भूमि का अर्जन किया गया है,जिसमें उनके द्वारा समर्पित सभी साक्ष्य के आधार पर इनका रकवा-0.630(शून्य दसमलव छः तीन शून्य) डिसमिल होता है,जिसके मुआवजा की राशि मो0 73,395.00 रूपये का चेक श्री मदनलाल साह को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा चेक सौपा गया। इस अवसर पर मो0 सोयेव,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,मधुबनी, मो0 अतिकुद्दीन,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,मधुबनी,श्री रंजन कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सोमवार, 23 जुलाई 2018
मधुबनी : परिवाद्कर्ता को मुआवजा राशि का चेक सौंपा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें