चिदंबरम ने ईडी पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

चिदंबरम ने ईडी पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया

chidambaram-blame-ed
नई दिल्ली, 11 जुलाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंरबम ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) पर आरोप लगाया कि वह कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के बावजूद एयरसेल-मैक्सिस मामले में जानबूझकर परेशान कर रही है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, "एयरसेल-मैक्सिस मामले में, निर्धारित अपराध को दर्शाने वाली कोई एफआईआर दर्ज नहीं है और न ही किसी लोकसेवक का नाम दर्ज है। प्रवर्तन निदेशालय बेवजह परेशान कर रहा है और आरोपों का जवाब अदालत में दिया जाएगा।" यहां की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को इस मामले में सात अगस्त तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने उन्हें जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। ईडी ने दावा किया था कि पूर्व वित्तमंत्री और उनके बेटे कार्ति गोलमोल जवाब दे रहे हैं और अगर उन्हें जमानत दे दी गई तो ईडी सच्चाई बाहर नहीं निकाल पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: