मधुबनी : फर्जी आई आर एस अधिकारी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

मधुबनी : फर्जी आई आर एस अधिकारी गिरफ्तार

fraud-irs-arrested-in-mdhubgani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 01 जुलाई,  कलुआही थाना पुलिस ने फर्जी IRS अधिकारी को गिरफ्तार किया हैl अपने आप को आईआरएस अधिकारी बताने वाला रोहित कुमार नामक व्यक्ति गांव के लोगों को ठगने का काम करता था। अपने आप को यह 2017 बैच का अधिकारी बताकर अधिकारियों और आम लोगों से मिलता-जुलता रहता था एवं उससे फर्जी अधिकारी बनकर मोटी रकम ठगने का काम करता था। गौरतलब है कि रोहित कुमार मधुबनी जिले ननार गांव का निवासी है। जब की असली रोहित कुमार फिलहाल अभी ट्रेनिंग में है। फर्जी रोहित कुमार को कलुआही थाना पर  सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह एवं  सदर एसडीपीओ कामिनी वाला ने की पूछताछ की है।

कोई टिप्पणी नहीं: