दिल्ली में भारी बारिश के कारण यातायात बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 जुलाई 2018

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यातायात बाधित

heavy-rain-in-delhi-traffic-jam
नयी दिल्ली , 22 जुलाई, दिल्ली - एनसीआर में आज लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ।  दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यात्रियों को जल जमाव वाले इलाकों के बारे में जानकारी दी ताकि लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।  द्वारका सेक्टर 12 में केएम चौक से आशीर्वाद चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर जल जमाव की खबर है। नजफगढ़ में नांगलोई बस स्टैंड पर भी इसी तरह की स्थिति थी। बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  इसके अलावा , मुंडका रेड लाइट , महिपालपुर चौक से गुरूग्राम की ओर रंगपुरी के निकट और महिपालपुर से वसंतकुंज की ओर भी जलजमाव होने की खबर है। 

कोई टिप्पणी नहीं: