चेन्नई, 29 जुलाई, द्रमुक के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को रविवार को क्षणिक आघात लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन बाद में उनकी तबीयत में सुधार हो गया। देर रात कावेरी हॉस्पिटल की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, करुणानिधि को क्षणिक आघात लगा था, लेकिन अब उनके वाइटल्स सामान्य हैं और विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा उनके स्वास्थ्य की गहन निगरानी की जा रही है। मेडिकल बुलेटिन रात दस बजे जारी किया गया। इस बीच द्रमुक के हजारों कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। करुणानिधि के पुत्र एम. के. स्टालिन, पुत्री कनिमोझी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे हैं। उनको शनिवार को ही रक्तचाप बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
सोमवार, 30 जुलाई 2018
करुणानिधि को 'क्षणिक आघात', तबीयत में सुधार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें