नई दिल्ली, 3 जुलाई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बेहद गंदा ट्वीट कर धमकी दी थी। यह जानकारी मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी। मंत्रालय ने ट्विटर से भी अकाउंट यूजर एटगिरीशके1605 के बारे में जानकारी देने को कहा है। अधिकारी ने कहा, "ट्विटर के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को दी गई धमकी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस से कहा गया है कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करे। मंत्रालय ने ट्विटर से भी इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है।" इस व्यक्ति ने अपने ट्वीट के जरिए प्रियंका की नाबालिग बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। तीखे विरोध के बाद उसने इसे बाद में हटा दिया था।
मंगलवार, 3 जुलाई 2018
प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें