इंफाल, 31 जुलाई, मणिपुर में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का दोषी पाए गए एक जनजातीय युवक को मंगलवार को मृत्युदंड सुनाया गया। सेनापति जिले में जिला अदालत में ए. नौतुनेश्वरी ने डेविड (23) के खिलाफ सजा सुनाई। दोषी ने कथित तौर पर बच्ची के साथ 27 दिसंबर, 2015 को पहाड़ी में एक सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया था। मणिपुर में पहली बार दुष्कर्म और हत्या के किसी दोषी को मृत्युदंड सुनाया गया है। दुष्कर्म के अधिकांश मामलों के आरोपियों को जमानत पर रिहा होने के बाद उग्रवादी कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर देते हैं।
मंगलवार, 31 जुलाई 2018
मणिपुर में दुष्कर्मी को मृत्युदंड
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें