दिल्ली में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

दिल्ली में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

raain-in-delhi
नयी दिल्ली , दो जुलाई,  राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट हुई और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  आद्रर्ता का स्तर 77 और 49 प्रतिशत के बीच रहा।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘ अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस , जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। ’’  दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि शहर में बारिश की वजह से दिल्ली आ रहे कम से कम 24 विमानों का मार्ग बदलना पड़ा। रात के 8.45 और 9.45 बजे के बीच ज्यादातर मार्ग बदले गये। इनमें कई निजी एयरलाइन के विमानों के अलावा एयर इंडिया के भी पांच विमान शामिल हैं।  बहरहाल , आज दिन भर काफी गर्मी और उमस रही। रात के करीब आठ बजे दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई।  मौसम विभाग ने कल सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जतायी है।  अधिकारी ने बताया , ‘‘ कल दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 38 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ’’

कोई टिप्पणी नहीं: