रांची, 13 जुलाई, रांची में एक स्कूल की प्राचार्या और उनके दस वर्षीय बेटे की लाश उनके घर से बरामद की गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि संपत्ति विवाद के कारण उनकी हत्या हुयी है। वह बरियातू रोड इलाके की डाक्टर्स कालोनी में रहती थीं। रांची के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पचास वर्षीया आरती देवी और उनके दस वर्षीय बेटे हृतिक के शव उनके आवास से बरामद किये गये। आरती के पति की पिछले वर्ष दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने बताया कि आरती के पति का रांची के हिल व्यू रोड पर एक स्कूल है। उनकी कई अन्य संपत्तियां भी हैं जिन पर उसके परिजनों की नजर थी और संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद भी था। वह पति के ही स्कूल की प्राचार्या थीं। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है और मृतका के रिश्तेदारों और जानकारों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद कारण हो सकता है। लेकिन पूरे तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
शनिवार, 14 जुलाई 2018
रांची के स्कूल की प्राचार्या व पुत्र की हत्या
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें